एन. टी. ए. यू .जी. सी. नेट ( शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता पेपर – | वन )
शिक्षण – अवधारणा और प्रकृति (TEACHING – CONCEPT AND NATURE )
वन लाईनर प्रश्नोंउत्तर ( VERY IMPORTANT ONE
LINERS QUESTIONS AND ANSWERS )
जे. आर. एफ –
प्रश्न –1. कौन – सा कक्षा – शिक्षण का आधारभूत प्रतिमान ( Basic mode ) है ?
उत्तर – अधिगम का प्रतिमान और निर्देशात्मक प्रतिमान
प्रश्न -2. यदि कोई व्यक्ति एक शिक्षक बनना चाहता है , तो उसके लिए
आधारभूत आवश्यकता क्या है ।
उत्तर – विषय का ज्ञान
प्रश्न -3. शिक्षक में सबसे वांछित कौशल कौन – सा होता है ।
उत्तर – शिक्षक द्वारा कही गई बात का छात्र की समझ में आना
प्रश्न – 4.शिक्षण के स्मृति स्तर के प्रस्तावक कौन हैं ।
उत्तर – हर्बर्ट ( Herbart )
प्रश्न – 5. शिक्षण का ग्रहणशक्ति स्तर के प्रस्तावक हैं ।
उत्तर – मॉरिसन ( Morrison )
प्रश्न – 6.
शिक्षण का विचारशील स्तर के प्रस्तावक हैं ।
उत्तर – हंट ( Hunt )
प्रश्न – 7. शिक्षण स्तरों का सही क्रम है ।
उत्तर – स्मृति स्तर – बोध स्तर – चिंतनशील स्तर
प्रश्न – 8. शिक्षण – अधिगम प्रक्रिया ( Teaching
learning process ) में स्वतंत्र चर है ।
उत्तर – शिक्षक
प्रश्न – 9. कौन – सी विधि प्रत्येक शिक्षक द्वारा प्रयोग करनी चाहिए ।
उत्तर – विश्लेषणात्मक एवं संश्लेषणात्मक ( Analytical
and Synthetic )
प्रश्न – 10. कौन – सा कथन शिक्षण की प्रकृति को दर्शाता है ।
उत्तर – यह विज्ञान एवं कला दोंनों है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam Link in the comment box.