शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021

गृह विज्ञान खाद्य विज्ञान एवं पोषण – महत्वपूर्ण प्रश्नोंउत्तर एन.टी.ए. यू.जी.सी. नेट एवं जे. आर. एफ. HOME SCIENCE VERY IMPORTANT ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS FOR U.G.C. NET AND JRF .


 

 

गृह विज्ञान खाद्य विज्ञान एवं पोषण – महत्वपूर्ण प्रश्नोंउत्तर एन.टी.ए. यू.जी.सी. नेट एवं जे. आर. एफ.

HOME SCIENCE VERY IMPORTANT ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS FOR U.G.C. NET AND JRF .

प्रश्न –1. किस पोषक तत्व पर भोजन पकाते समय कोई प्रभाव नहीं पङता है उसके फैटी एसिड विभक्त हो जाते हैं।

उत्तर – वसा के

प्रश्न –2. कौन – सा पोषक तत्व वायु के ऑक्सीकरण व्दारा नष्ट जाता है।

उत्तर – विटामिन सी

प्रश्न –3. भोजन में नमक का प्रयोग करने से कौन – से खनिज तत्व की मात्रा में बढोत्तरी हो जाती है।

उत्तर – सोडियम

प्रश्न -4. खाद्य पकाने पर प्रोटीन पर पङने वाले प्रभावों पर बल देने वाला बिन्दु है।

उत्तर – पकाने की क्रिया से प्रोटीन जमकर सिकुङ जाती है।

प्रश्न –5. पके हुए भोजन का पानी फेंक देने से किस खनिज तत्वों की हानि होती है।

उत्तर – कैल्शियम, लोहा, पोटैशियम

प्रश्न –6. भोजन को लोहे के चाकू से काटने पर / लोहे के बर्तन में पकाने से भोजन में होने वाला परिवर्तन है।

उत्तर – भोजन में लौह तत्व की मात्रा बढ जाती है

प्रश्न –7. भोज्य पदार्थों में उपस्थित थायमिन पोषक तत्व हो जाना स्पष्ट बल देता है।

उत्तर – राजमा/चना पकाते हुए खाने का सोडा प्रयोग किया जाता है

प्रश्न –8. पोषक तत्व है।

उत्तर – कार्बोंहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, सभी

प्रश्न –9. हरी सब्जियों को काटने के बाद धोने की सलाह नहीं दी जाती है, बल्कि काटने से पूर्व ही अच्छी तरह से धो दिया जाना चाहिए, क्योंकि-

उत्तर – सब्जियों में निहित पोषक तत्व नष्ट होने से बच जाते हैं

प्रश्न –10. चावल को पकाने से पूर्व अधिक रगङकर नहीं धोना चाहिए. क्योंकि इसमें चावल की ऊपरी परत में उपस्थित कौन – सा पोषक तत्व पानी के साथ घुलकर चला जाता है।

उत्तर – विटामिन बी2

प्रश्न –11. सब्जियां पकाते समय कम से कम पानी का उपयोग किया जाना चाहिए, ऐसा क्यों कहा जाता है।

उत्तर – सब्जी पकाने के दौरान जो पानी छूटता है, उनके विटामिन्स पानी में घुल जाते हैं

प्रश्न –12. कौन – सा जल में अघुलनशील विटामिन है।

उत्तर – विटामिन ए और विटामिन कैरोटीन

प्रश्न –13. खाद्य पदार्थों को ढककर पकाने से किस कारण वे शीघ्र पक जाते हैं, तथा उनकी सुगन्ध भी वनी रहती है।

उत्तर – वाष्प के दबाव के कारण

प्रश्न –14. खाद् पदार्थों को सूक्ष्म जीवाणुओं, फफूँदी, विषाणुओं, कीङे, मकौङे, चूहे, एन्जाइम तथा स्वत: ऑक्सीकरण होने से बचाने वाली तकनीक तथा खाद् पदार्थों को लम्बे समय तक सुरक्षित रूप से संरक्षित करके रखने की विधि कहलाती है।

उत्तर – खाद् परिरक्षण

प्रश्न –15. खाद् पदार्थों के हानिकारक तत्वों से सम्पर्क होने की क्रिया कहलाती है।

उत्तर – सन्दूषण

प्रश्न –16. वे जीवाणु जो अधिक बढने पर हरे, काले आदि रंगों के दिखाई देने लगते हैं और पनीर , जैली, जैम, मुरब्बा आदि पर जाल के समान छा जाते हैं, कहलाते हैं।

उत्तर – फफूँदी

प्रश्न –17. बोतलों व्दारा फलों के संरक्षण के लिए कौन आवश्यक नहीं है।

उत्तर – फलों में सान्द्र गन्धक अम्ल मिलाना

प्रश्न –18. कौन – सी वस्तुएं नमक लगाकर तथा इसे सुखाकर संरक्षित रखी जाती हैं।

उत्तर – मांस, मछली, अमचूर, इमली

प्रश्न –19. डिब्बा बंद खाद् पदार्थ खरीदते समय किन – किन बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

उत्तर – डिब्बे पर लगे लेबल पर ध्यान नहीं देना चाहिए

प्रश्न –20. भण्डारण गृह में नमी होने पर डिब्बों को रखने के पूर्व क्या करना चाहिए।

उत्तर – तेलयुक्त वस्त्र उसके चारों ओर रगङ देना चाहिए

प्रश्न –21. कौन जल में घुलनशील है।

उत्तर – राइबोफ्लेविन

प्रश्न –22. पके हुए भोजन का पानी फेंक देने से किस खनिज तत्व की हानि होती है।

उत्तर – फॉस्फोरस, सोडियम, लोहा

प्रश्न –23. चावल की ऊपरी परत में कौन – सा विटामिन उपस्थित होता है।

उत्तर – विटामिन बी2

प्रश्न –24. प्रोटीन युक्त पदार्थ है।

उत्तर – मांस, मछली, पनीर ये सभी

प्रश्न –25. खमीर सर्वप्रथम किसको शर्करा में फिर शर्करा को एल्कोहल तथा कार्बोंलिक अम्ल में परिवर्तित कर देते हैं।

उत्तर – कार्बोंहाइड्रेट को

 

 

 

 

 


 

 

 

 

 

 

 

 

मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021

गृह विज्ञान खाद्य विज्ञान एवं पोषण – महत्वपूर्ण प्रश्नोंउत्तर एन.टी.ए. यू.जी.सी. नेट एवं जे. आर. एफ. HOME SCIENCE VERY IMPORTANT ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS FOR U.G.C. NET AND JRF .

गृह विज्ञान खाद्य विज्ञान एवं पोषण – महत्वपूर्ण प्रश्नोंउत्तर एन.टी.ए. यू.जी.सी. नेट एवं जे. आर. एफ.  HOME SCIENCE VERY IMPORTANT ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS FOR U.G.C. NET AND JRF .


Q –1. ज्वर की अवस्था में शारीरिक तापमान में प्रति 1फारेन्हइट वृध्दि से न्यूनतम चयपचय दर में परिर्वतन आता है।

ANS – 7% बढना

Q –2. कुपोषण के लिए जागरूकता रिबन कौन से रंग का होता है।

ANS - नारंगी

Q –3. इन व्यक्तियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है, ये व्यक्ति सदैव प्रसन्नचित व खुश रहते हैं, ऐसे व्यक्ति कहलाते हैं।

ANS – सुपोषित व्यक्ति

Q –4.किसी व्यक्ति के मानवमिति के मूल्यांकन मापे जाते हैं।

ANS – वजन, कमर की परिधि, ऊचाँई, एम. यू. ए. सी.

Q –5. पोषण स्तर के निर्धारण के लिए मानवमिति तरीके हैं।

ANS – एम. यू. ए. सी. , वेस्ट-हिप रेशो, बॉडी मास इन्डैक्स

Q –6. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुख्य उद्देश्य हैं।

ANS – स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना, खाद्य की गुणवत्ता में वृध्दि लाना, खाद्य व्यापार को बढावा देना

Q –7. महिला एवं पुरुष परिधानों में बैस्टिंग संचालन के लिए परिधान उद्दोग में आमतौर पर कौन से टांके का वर्ग प्रयोग किया जाता है।

ANS – 100 वर्ग

Q –8. व्यवस्था का सिन्ध्दांत संगठन में शक्ति है,क्या कहलाता है।

ANS – एस्परीट डी कॉर्पस

Q –9. लोगों और मशीनों के बीच अन्त:क्रिया का अध्ययन क्या कहलाता है।

ANS – श्रम दक्षता शास्त्र

Q –10. भारत में नियोजित स्त्रियों की अधिकतम संख्या भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्र का हिस्सा है।

ANS – औद्दोगिक क्षेत्र का

Q –11. एक प्रबंधकीय ग्रिड में 1.9 क्रम क्या संकेत देता है।

ANS – स्वीकृति और समर्थन लेना

Q –12. एक व्यक्ति की युक्तिसंगत रूप से सोचने और समस्याओं का समाधान करने की क्षमता किसका अंग है।

ANS – संज्ञानात्मक विकास

Q –13. आई. सी. एम. आर. 2010 व्दारा एक 15 वर्षीय लङकी के लिए दी गई लौह की प्रस्तावित पौष्टिक आवश्यकता है।

ANS – 27मि. ग्रा. / दिन

Q –14. शोधवेता शिशु आहार ( फीडिंग) परिपाटियों में मादा साक्षरता से जुङाव का परीक्षण करना चाहते हैं, इसके लिए कौन परीक्षण सबसे अधिक उपयुक्त है।

ANS – काइ – स्क्वेयर परीक्षण

Q –15. एक सफल प्रतिरक्षित प्रतिक्रिया के लिए कौन से पोषक तत्व आवश्यक है।

ANS – विटामिन ए, जिंक, प्रोटीन

 

 

 

सोमवार, 18 अक्टूबर 2021

गृह विज्ञान खाद्य विज्ञान एवं पोषण – महत्वपूर्ण प्रश्नोंउत्तर एन.टी.ए. यू.जी.सी. नेट एवं जे. आर. एफ. HOME SCIENCE VERY IMPORTANT ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS FOR U.G.C. NET AND JRF .

 गृह विज्ञान खाद्य विज्ञान एवं पोषण – महत्वपूर्ण प्रश्नोंउत्तर एन.टी.ए. यू.जी.सी. नेट एवं जे. आर. एफ.  HOME SCIENCE VERY IMPORTANT ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS FOR U.G.C. NET AND JRF .

प्रश्न -1. सुपोषित व्यक्ति की मांसपेशियां पूर्ण रूप से होती हैं।

उत्तर – विकसित, सुदृढ व सुगठित

प्रश्न –2. कुपोषण की स्थिति को तीन भागों में बांटा गया है।

उत्तर – अपर्याप्त पोषण, अत्धिक पोषण, असन्तुलन

प्रश्न –3. किस परीक्षण व्दारा व्यक्ति की ऊंचाई, भार, के सूचकांक व्दारा पोषण स्तर का पता लगाया जाता है।

उत्तर – मानवमिति परीक्षण

प्रश्न –4. जैव रासायनिक परीक्षण में व्यक्ति के किन – किन तत्त्वों की जांच के आधार पर पोषक तत्त्वों की कमी अथवा अधिकता की मात्रा का पता लगाया जाता है।

उत्तर – रक्त, मल, मूत्र

प्रश्न –5. ऊर्जा पोषक तत्त्वों का युग्म है।

उत्तर – कार्बोंज - वसा

प्रश्न –6. व्यक्ति के बॉडी मास इंडैक्स का पता लगाया जाता है।

उत्तर – मानवमित्ति परीक्षण

प्रश्न –7. आई. सी. एम. आर. व्दारा प्रस्तावित किन खाद् वर्गों में कैरोटीन पोषक तत्त्व का समावेश पाया जाता है।

उत्तर – गाजर, चुकन्दर, सरसों

प्रश्न –8. कार्बोंज, बी – समूह, कैल्शियम, लोहा तथा कैल्शियम युक्त खाद् वर्ग समूह है।

उत्तर – मसूर, काजू, बादाम

प्रश्न –9. बारह वर्ष तक के बालकों के दैनिक आहार में पोषक तत्त्वों की आवश्यकता पङती है।

उत्तर – प्रोटीन, लोहा, कैल्शियम

प्रश्न –10. खाद्य के भौतिक गुण, रंग, संरचना, बनावट. खाद् संरचना विश्लेषण कहलाते हैं।

उत्तर – खाद् के लक्षण

प्रश्न –11. शक्कर का पानी में घुलना खाद् का कौन – सा लक्षण कहलाता है।

उत्तर – भौतिक लक्षण

प्रश्न –12. खाद्य के स्वाद, रंग, एवं गन्ध में परिवर्तन होना खाद्य के लक्षण कहे जाते हैं।

उत्तर – भौतिक लक्षण

प्रश्न –13. फल का पकना तथा अण्डे को भोजन में पकाना खाद्य में निहित लक्षण हैं।

उत्तर – रासायनिक लक्षण

प्रश्न –14. भारत सरकार ने पर्ष 1954 में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता हेतु कानून निर्माण किया जिसे कहा जाता है।

उत्तर – खाद्य पदार्थ निषेध अधिनियम 1954

प्रश्न –15. खाद्य पदार्थों के वे गुणात्मक लक्षण जो उपभोक्ता की दृष्टि से सुरक्षित और स्वीकार्य होते हैं, कहलाते हैं।

उत्तर – खाद् गुणवत्ता

 

 

गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021

गृह विज्ञान खाद्य विज्ञान एवं पोषण – महत्वपूर्ण प्रश्नोंउत्तर एन.टी.ए. यू.जी.सी. नेट एवं जे. आर. एफ. HOME SCIENCE VERY IMPORTANT ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS FOR U.G.C. NET AND JRF .

 

गृह विज्ञान खाद्य विज्ञान एवं पोषण – महत्वपूर्ण प्रश्नोंउत्तर एन.टी.ए. यू.जी.सी. नेट एवं जे. आर. एफ.

HOME SCIENCE VERY IMPORTANT ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS FOR U.G.C. NET AND JRF .

प्रश्न -1. कुपोषण से होने वाली बीमारियां कौन – कौन – सी होती है।

उत्तर – क्वाशियोरकर, मैरास्मस, रक्ताल्पता, फ्लोरोसिस.

प्रश्न -2. क्वाशियोरकर बीमारी किसको और किसकी कमी के कारण होती है।

उत्तर – क्वाशियोरकर बीमारी प्राया बच्चों में होती है, क्वाशियोरकर बीमारी प्रोटीन की कमी के कारण होती है, इस बीमारी में पूरक आहार सही तरीके से नहीं मिल पाने के कारण होता है.

प्रश्न -3. मैरास्मस रोग किसकी कमी के कारण होता है।

उत्तर – यह रोग बच्चों में होता है, मैरास्मस रोग अधिक कैलोरी की कमी के कारण होता है, इस बीमारी के कारण बच्चों के चेहरे सिकुङ जाते हैं तथा झुर्रीदार हो जाते हैं, तथा सिर बङा दिखाई पङता है.

प्रश्न -4. रक्ताल्पता किसकी कमी के कारण होता है।

उत्तर – रक्ताल्पता शरीर में लौह लवण की कमी तथा प्रोटीन की कमी के कारण होता है, इस रोग में लाल रक्त की कमी हो जाती है तथा व्यक्ति की आँखों में पीलापन तथा थकावट की अनुभूति होती है, यह रोग अधिकतर बच्चों एवं महिलाओं में होता है.

प्रश्न -5. फ्लोरोसिस रोग किसकी कमी से होता है।

उत्तर – फ्लोरोसिस जल में फ्लोरीन की अधिकता के कारण होता है, इस रोग के कारण दाँतों में धब्बे पङ जाते हैं।

प्रश्न -6. पी. एच. अम्लता किसे कहते हैं।

उत्तर – पीएच. भोजन में उपस्थित एसिड की मात्रा का एक संकेतक है.

प्रश्न -7. खाद्य के रासायनिक लक्षण क्या होता है।

उत्तर – पदार्थ में होने वाला वह परिवर्तन, जिससे नया पदार्थ प्राप्त होता है, जो मूल पदार्थ से रासायनिक व भौतिक गुणों में पूर्णता भिन्न होता है, रासायनिक परिवर्तन कहलाता है.- जैसे – दूध से दही बनना एक रासायनिक परिवर्तन है.

 

रविवार, 10 अक्टूबर 2021

गृह विज्ञान खाद्य विज्ञान एवं पोषण – महत्वपूर्ण प्रश्नोंउत्तर एन.टी.ए. यू.जी.सी. नेट एवं जे. आर. एफ. HOME SCIENCE VERY IMPORTANT ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS FOR U.G.C. NET AND JRF.

 

गृह विज्ञान खाद्य विज्ञान एवं पोषण – महत्वपूर्ण प्रश्नोंउत्तर एन.टी.ए. यू.जी.सी. नेट एवं जे. आर. एफ.

HOME SCIENCE VERY IMPORTANT ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS FOR U.G.C. NET AND JRF.

प्रश्न -1. पोषण किसे कहते हैं।

उत्तर – जीवों की वृध्दि विकास तथा अनुरक्षण एवं सभी प्रकार के जैव प्रक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्वक सभी पोषक पदार्थों के अधिग्रहण को पोषण कहा जाता है।

प्रश्न -2. पोषण के चरण कितने प्रकार के होते हैं।

उत्तर – पोषण निम्न पाँच चरण होते है-

1.      अन्तग्रर्हण (Ingestion)

2.      पाचन          (Digestion)

3.      अवशोषण   (Absorption)

4.      स्वांगीकरण  (Assimilation)

5.      बहिष्करण  (Exclusion)

प्रश्न –3. पोषण के कितने प्रकार का होता है।

उत्तर – पोषण दो प्रकार का होता है।

1.      सुपोषण

2.      कुपोषण

प्रश्न -4. अन्तर्ग्रहण (Ingestion)  किसे कहते हैं।

उत्तर – भोजन को शरीर के भीतर पहुँचाने की प्रक्रिया को अन्तर्ग्रहण कहते हैं।

प्रश्न -5. पाचन (Digestion) किसे कहते हैं।

उत्तर – ठोस, जटिल, बङे – बङे अघुलनशील भोजन अणुओं का विभिन्न एन्जाइमों की सहायता से तथा विभिन्न रासायनिक क्रियाओं व्दारा तरल, सरल, छोटे – छोटे घुलनशील अणुओं में निम्नीकरण को पाचन कहते हैं।

प्रश्न -6. अवशोषण (Absorption) किसे कहते हैं।

उत्तर – कोशिकाओं व्दारा पचे हुए भोजन को अपने भीतर सोख लेने की प्रक्रिया अवशोषण कहलाती है.

प्रश्न -7. स्वांगीकरण (Assimilation) किसे कहते हैं।

उत्तर – कोशिकाओं के भीतर पचे हुए भोजन से नए जीवद्रव्य के संश्लेषण की प्रक्रिया अथवा फिर संचित भोजन ऑक्सीकरण के फलस्वरूप ऊर्जा – मुक्ति की प्रक्रिया को स्वांगीकरण कहते हैं.

प्रश्न -8. बहिष्करण (Exclusion) किसे कहते हैं।

उत्तर – मल के रूप में अनपचे भोजन व शरीर के लिए अनुपयुक्त / व्यर्थ पदार्थ का गुदा व्दारा शरीर से बाहर निकलने की प्रक्रिया के बहिष्करण कहते हैं.

प्रश्न -9. सुपोषण किसे कहते हैं।

उत्तर – मानव शरीर में वे सभी तत्व शामिल हों, जिससे उसके शरीर को आवश्यकतानुसार सभी पोषक तत्व मिल सकें, इसे सुपोषण या उत्तम पोषण कहते हैं।

प्रश्न -10. कुपोषण किसे कहते हैं।

उत्तर – कुपोषण उस अवस्था को कहा जाता है, जब मनुष्य को उसकी शारीरिक आवश्यकताओं के अनुकूल उपयुक्त मात्रा में सभी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं अथवा कोई तत्व आवश्यकता से अधिक या कम मिलते हैं, इस कारण मनुष्य की शारीरिक वृध्दि विकास तथा कार्यक्षमता पर बुरा प्रभान पङता है यह मुख्यता समाज के निम्न वर्गों में पाया जाता है, जहाँ का प्रदूषित वातावरण व संक्रमण इस स्थिति को और उग्र बना देता है , कुपोषण के लिए जागरूकता रिंबन नारंगी रंग का होता है।

 

मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021

गृह विज्ञान खाद्य विज्ञान एवं पोषण – महत्वपूर्ण प्रश्नोंउत्तर एन.टी.ए. यू.जी.सी. नेट एवं जे. आर. एफ. HOME SCIENCE VERY IMPORTANT ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS FOR U.G.C. NET AND JRF .

 

गृह विज्ञान खाद्य विज्ञान एवं पोषण – महत्वपूर्ण प्रश्नोंउत्तर एन.टी.ए. यू.जी.सी. नेट एवं जे. आर. एफ.  HOME SCIENCE VERY IMPORTANT ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS FOR U.G.C. NET AND JRF .

प्रश्न -1. भोजन या आहार किसे कहते हैं।

उत्तर – मनुष्य की शारीरिक ऊर्जा की पूर्ति हेतु ग्रहण किये गये खाद् पदार्थ को भोजन या आहार कहते हैं.

प्रश्न -2. मनुष्य की तीन मूलभूत आवश्यकता क्या है।

उत्तर – आहार, वस्त्र और आवास.

प्रश्न -3. आहार का अर्थ बहुत साधारण और आंशिक है।

उत्तर – आहार का अर्थ केनल भूख शान्त करना ही नहीं होता है, बल्कि आहार के अनेक उद्देश्य है. जैसे – शारीरिक वृध्दि करना, शरीर को शक्ति प्रदान करना, शरीर का रख – रखाव करना तथा शरीर को रोगों सा बचाने की क्षमता प्रदान करना आदि. उपरोक्त सभी उद्देश्यो की पूर्ति करने वाली सामग्री को ही आहार कहा जाता है।

प्रश्न -4.आहार के कार्य आहार के निम्नलिखित कार्य होते हैं।

उत्तर – आहार के कार्य निम्न तीन कार्य हैं,

1.      शारीरिक कार्य – जो इस प्रकार है, शरीर का निर्माण ,शारीरिक क्रिया ,शरीर को रोगमुक्त रखना

2.     2.मनोवैज्ञानिक कार्य

3.     3. सामाजिक कार्य

प्रश्न -5. आहार कितने प्रकार का होता है।

उत्तर – आहार दो प्रकार का होता है – संतुलित आहार और असंतुलित आहार

प्रश्न -6. संतुलित आहार किसे कहते हैं।

उत्तर – सन्तुलित आहार उस आहार को कहते हैं, जिसमें प्रचुर मात्रा में मानव शरीर के लिए आवश्यक तत्व विद्दमान हों और जो शरीर तथा मस्तिष्क के बीच सन्तुलन बनाए रखे, उसे ही सन्तिलित आहार कहते हैं।

प्रश्न -7. असन्तुलित आहार किसे कहते हैं।

उत्तर – ऐसा आहार जिससे मानव शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति नहीं हो पाती है, उसे असन्तुलित आहार कहते हैं।

प्रश्न -8. कार्य के आधार पर आहार का वर्गीकरण कितने प्रकार का होता है।

उत्तर – कार्य के आधार पर आहार का वर्गीकरण तीन प्रकार का होता है.

1.      शरीर निर्माण आहार

स   सुरक्षात्मक आहार

         ऊर्जादायक आहार

प्रश्न -8. शरीर निर्माण आहार किसे कहते हैं।

उत्तर – शरीर निर्माण आहार वे आहार जो शरीर का निर्मांण करने में मदद करते हैं, उस आहार को शरीर निर्माण आहार कहते हैं, जैसे – दूध तथा दूध से निर्मित भोज्य पदार्थ, मांस. मछली, अण्डा, दालें, चना, सोयाबीन, सूखी सेम, मटर, मूँगफली, एवं अन्य तिलहन, अनाज, मेवे आदि।

प्रश्न -9. ऊर्जादायक आहार किसे कहते हैं।

उत्तर – वह आहार जिससे सम्पूर्ण शरीर को ऊर्जा मिलती है उसे ही ऊर्जादयक आहार कहते हैं, - जैसे

सभी प्रकार के अनाज, शक्कर, गुङ, शहद, श्वेतसार युक्त फल और सब्जियां, मक्खन, तेल, घी, दालें आदि।

प्रश्न -10. सुरक्षात्मक आहार किसे कहते हैं।

उत्तर – ऐसे आहार जिससे शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है उसे ही सुरक्षात्मक आहार कहते हैं, जैसे –

हरी पत्ते वाली शाक भाजियां, ताजे फल, दूध,मांस अण्डा मेवे आदि।

 

 

 

 

 

गृह विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

         गृह विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर              Home science Important             Questions and answers                1. दूध अच्छ...