शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS ALL COMPETITIVE EXAMS (biology)

 

Q -1.सेल (Cell) नाम किस जीव वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम दिया था ?
ANS - राबर्ट हुक
IMPORTANT - 1665 में सर्वप्रथम राबर्ट हुक ने कोशिका (cell) का वर्णन किया था, दो जर्मन जीव वैज्ञानिक - एम श्लाइडेन और टी श्वान ने 1838- 39 कोशिका सिध्दांत प्रतिपादित किया, जिसके अनुसार सभी जीवों का निर्माण कोशिकाओं से होता है.

Q -2. जीवद्रव्य शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?
ANS - पुरकिन्जे
IMPORTANT - पुरकिन्जे 1840 ने पहले प्रोटोप्लाज्मा शब्द का प्रतिपादन किया, कोशिका के कोशिका झिल्ली के अन्दर सम्पूर्ण पदार्थों को जीव द्रव्य कहते हैं, यह सभी कोशिकाओं में पाया जाता है, यह रवेदार, जेलीनुमा, अर्धतरल पदार्थ है, यह पारदर्शी एवं चिपचिपा होता है.

Q -3. जीवद्रव्य जीवन का भौतिक आधार है' किसका कथन हैं?
ANS - हक्सले का
IMPORTANT - हक्सले ने 1963 में इस जीवन का भौतिक आधार कहा,

Q -4. D.N.A. के व्दिहेलिक्स प्रारूप को पहली बार किसने प्रस्तावित किया था? (UPPCS, 2012)
ANS - वाटसन एवं क्रिक
IMPORTANT - सन 1953 में जे. वाटसन एवं क्रिक डी.एन.ए. व्दिहेलिक्स प्रारूप को प्रतिपादित किया, इस काम के लिए उन्हें 1962 में नोबेल पुरस्कार मिला, डी. एन.ए. की अधिकांश मात्रा केन्द्रक में होती है, इसकी कुछ मात्रा माइटोकांड्रिया तथा हरित लवक में भी मिलती है डी.एन.ए. पालीन्यूक्लियोटाइड होते हैं.

Q -5. न्यूक्लियस की खोज सर्वप्रथम किसने की थी?
ANS - ब्राउन ने
IMPORTANT - केन्द्रक (Nucleus) की खोज सर्वप्रथम राबर्ट ब्राऊन ने 1831 में की .

Q -6. कोशिका की क्रियात्मक गतिविधियां नियंत्रित होती है?
ANS - केन्दक

Q -7. अन्त:प्रद्रव्यी जालिका की खोज  किसने की थी?
ANS - पोर्टर
IMPORTANT - अंतःप्रद्रव्यी जालिका सुकेन्द्रिक कोशिकाओं में एक झिल्लीदार कोशिकांग हैं, इसकी झिल्ली केन्द्रक की झिल्ली से निकलती हैं.

Q -8. इलेक्ट्रान सूक्ष्मदर्शी की खोज किसने की थी?
ANS - नॉल तथा रस्का ने
IMPORTANT - इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोपी जैविक और गैर जैविक नमूने की उच्च संकल्प छवियों को प्राप्त करने के लिए एक तकनीक है, यह ऊतक, कोशिकाओं और परिसरों की विस्तृत संरचना की जांच के लिए जैव चिकित्सा अनुसंधान में प्रयोग किया जाता है, 1931 में पहला इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप बर्लिन विश्वविद्यालय के एक भौतिक विज्ञानी नॉल और रस्का ने बनाया था.

Q -9. वास्तविक केन्द्रक किसमें अनुपस्थित होता है?
ANS - जीवाणुओं मे

Q -10. सर्वाधिक गुणसूत्र पाये जाते हैं?
ANS - ओफियोग्लोसम में
IMPORTANT - ओफियोग्लोसम एक फर्न है, जिसमें गुणसूत्रों की संख्या 1260 होती है.

Q -11. मानव त्वचा का अध्ययन करने वाली विज्ञान की शाखा कहलाती है?
ANS-  डर्मेटोलॉजी
IMPORTANT - त्वचा विज्ञान औषधि शास्त्र की वह शास्त्र है, जिसके तहत बाल, नाखून, त्वचा और इससे संबंधित रोगों का अध्ययन किया जाता है.

Q -12. जीवों के संक्रमण के विरुद्ध प्रतिरोध का अध्ययन किया जाता है?
ANS-  इम्यूनोलॉजी

Q -13. कीड़ो के अध्ययन को कहा जाता है?
ANS-  एन्टोमोलॉजी
IMPORTANT - कीट विज्ञान प्राणी विभाग की एक शाखा है, जिसमें कीटों का अध्ययन किया जाता है ?

Q -14. तितलियों का अध्ययन कहलाता है? (RRB, 2002)
ANS-  लैपीडेटेरियोलॉजी

Q -15. मछलियों से संबंधित अध्ययन कहलाता है? (RRB, 2004)
ANS- इक्थियोलॉजी


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam Link in the comment box.

गृह विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

         गृह विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर              Home science Important             Questions and answers                1. दूध अच्छ...