परिसंचरण तंत्र (Circulatory System) :- शरीर का एक अति महत्वपूर्ण तंत्र परिसंचरण तंत्र है, हम जानते हैं कि पाचन तंत्र द्वारा ग्रहण किए गए आहार का पाचन एवं शोषण होता है, तथा श्वसन तंत्र तंत्र द्वारा शरीर के लिए आवश्यक आॕक्सीजन ग्रहण की जाती है। इसके अतिरिक्त यह अनिवार्य है कि ग्रहण किए गए पोषक तत्वों तथा ऑक्सीजन को शरीर की समस्त कोशिकाओं तक पहुंचाया जाए ,इस कार्य को पूरा करने के लिए शरीर में जो तंत्र विद्यमान है उस तंत्र को ही परिसंचरण तंत्र कहते हैं।
परिसंचरण तंत्र के कार्य :-
1.परिसंचरण तंत्र शरीर के सभी भागों में पोषक तत्वों तथा ऑक्सीजन को पहुंचाने कार्य करता है
2. परिसंचरण तंत्र शरीर में उत्पन्न होने वाले व्यर्थ पदार्थों को एकत्र करके उत्सर्जन तंत्र को सौंपने कार्य करता है।
उदाहरण के लिए :- यह तंत्र कोशिकाओं से कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करके उत्सर्जन तंत्र को सौंपता है ,
परिसंचरण तंत्र अपने इन महत्वपूर्ण कार्यो को रक्त तथा लसिका नामक तरल पदार्थो के माध्यम से पूरा करता है ।
परिसंचरण के मुख्य भाग :-
1. हृदय
2. रक्त नलिकाएं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam Link in the comment box.