रविवार, 10 अक्टूबर 2021

गृह विज्ञान खाद्य विज्ञान एवं पोषण – महत्वपूर्ण प्रश्नोंउत्तर एन.टी.ए. यू.जी.सी. नेट एवं जे. आर. एफ. HOME SCIENCE VERY IMPORTANT ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS FOR U.G.C. NET AND JRF.

 

गृह विज्ञान खाद्य विज्ञान एवं पोषण – महत्वपूर्ण प्रश्नोंउत्तर एन.टी.ए. यू.जी.सी. नेट एवं जे. आर. एफ.

HOME SCIENCE VERY IMPORTANT ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS FOR U.G.C. NET AND JRF.

प्रश्न -1. पोषण किसे कहते हैं।

उत्तर – जीवों की वृध्दि विकास तथा अनुरक्षण एवं सभी प्रकार के जैव प्रक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्वक सभी पोषक पदार्थों के अधिग्रहण को पोषण कहा जाता है।

प्रश्न -2. पोषण के चरण कितने प्रकार के होते हैं।

उत्तर – पोषण निम्न पाँच चरण होते है-

1.      अन्तग्रर्हण (Ingestion)

2.      पाचन          (Digestion)

3.      अवशोषण   (Absorption)

4.      स्वांगीकरण  (Assimilation)

5.      बहिष्करण  (Exclusion)

प्रश्न –3. पोषण के कितने प्रकार का होता है।

उत्तर – पोषण दो प्रकार का होता है।

1.      सुपोषण

2.      कुपोषण

प्रश्न -4. अन्तर्ग्रहण (Ingestion)  किसे कहते हैं।

उत्तर – भोजन को शरीर के भीतर पहुँचाने की प्रक्रिया को अन्तर्ग्रहण कहते हैं।

प्रश्न -5. पाचन (Digestion) किसे कहते हैं।

उत्तर – ठोस, जटिल, बङे – बङे अघुलनशील भोजन अणुओं का विभिन्न एन्जाइमों की सहायता से तथा विभिन्न रासायनिक क्रियाओं व्दारा तरल, सरल, छोटे – छोटे घुलनशील अणुओं में निम्नीकरण को पाचन कहते हैं।

प्रश्न -6. अवशोषण (Absorption) किसे कहते हैं।

उत्तर – कोशिकाओं व्दारा पचे हुए भोजन को अपने भीतर सोख लेने की प्रक्रिया अवशोषण कहलाती है.

प्रश्न -7. स्वांगीकरण (Assimilation) किसे कहते हैं।

उत्तर – कोशिकाओं के भीतर पचे हुए भोजन से नए जीवद्रव्य के संश्लेषण की प्रक्रिया अथवा फिर संचित भोजन ऑक्सीकरण के फलस्वरूप ऊर्जा – मुक्ति की प्रक्रिया को स्वांगीकरण कहते हैं.

प्रश्न -8. बहिष्करण (Exclusion) किसे कहते हैं।

उत्तर – मल के रूप में अनपचे भोजन व शरीर के लिए अनुपयुक्त / व्यर्थ पदार्थ का गुदा व्दारा शरीर से बाहर निकलने की प्रक्रिया के बहिष्करण कहते हैं.

प्रश्न -9. सुपोषण किसे कहते हैं।

उत्तर – मानव शरीर में वे सभी तत्व शामिल हों, जिससे उसके शरीर को आवश्यकतानुसार सभी पोषक तत्व मिल सकें, इसे सुपोषण या उत्तम पोषण कहते हैं।

प्रश्न -10. कुपोषण किसे कहते हैं।

उत्तर – कुपोषण उस अवस्था को कहा जाता है, जब मनुष्य को उसकी शारीरिक आवश्यकताओं के अनुकूल उपयुक्त मात्रा में सभी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं अथवा कोई तत्व आवश्यकता से अधिक या कम मिलते हैं, इस कारण मनुष्य की शारीरिक वृध्दि विकास तथा कार्यक्षमता पर बुरा प्रभान पङता है यह मुख्यता समाज के निम्न वर्गों में पाया जाता है, जहाँ का प्रदूषित वातावरण व संक्रमण इस स्थिति को और उग्र बना देता है , कुपोषण के लिए जागरूकता रिंबन नारंगी रंग का होता है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam Link in the comment box.

गृह विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

         गृह विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर              Home science Important             Questions and answers                1. दूध अच्छ...