मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021

गृह विज्ञान खाद्य विज्ञान एवं पोषण – महत्वपूर्ण प्रश्नोंउत्तर एन.टी.ए. यू.जी.सी. नेट एवं जे. आर. एफ. HOME SCIENCE VERY IMPORTANT ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS FOR U.G.C. NET AND JRF .

 

गृह विज्ञान खाद्य विज्ञान एवं पोषण – महत्वपूर्ण प्रश्नोंउत्तर एन.टी.ए. यू.जी.सी. नेट एवं जे. आर. एफ.  HOME SCIENCE VERY IMPORTANT ONE LINER QUESTIONS AND ANSEWRS FOR U.G.C. NET AND JRF .

प्रश्न -1. भोजन या आहार किसे कहते हैं।

उत्तर – मनुष्य की शारीरिक ऊर्जा की पूर्ति हेतु ग्रहण किये गये खाद् पदार्थ को भोजन या आहार कहते हैं.

प्रश्न -2. मनुष्य की तीन मूलभूत आवश्यकता क्या है।

उत्तर – आहार, वस्त्र और आवास.

प्रश्न -3. आहार का अर्थ बहुत साधारण और आंशिक है।

उत्तर – आहार का अर्थ केनल भूख शान्त करना ही नहीं होता है, बल्कि आहार के अनेक उद्देश्य है. जैसे – शारीरिक वृध्दि करना, शरीर को शक्ति प्रदान करना, शरीर का रख – रखाव करना तथा शरीर को रोगों सा बचाने की क्षमता प्रदान करना आदि. उपरोक्त सभी उद्देश्यो की पूर्ति करने वाली सामग्री को ही आहार कहा जाता है।

प्रश्न -4.आहार के कार्य आहार के निम्नलिखित कार्य होते हैं।

उत्तर – आहार के कार्य निम्न तीन कार्य हैं,

1.      शारीरिक कार्य – जो इस प्रकार है, शरीर का निर्माण ,शारीरिक क्रिया ,शरीर को रोगमुक्त रखना

2.     2.मनोवैज्ञानिक कार्य

3.     3. सामाजिक कार्य

प्रश्न -5. आहार कितने प्रकार का होता है।

उत्तर – आहार दो प्रकार का होता है – संतुलित आहार और असंतुलित आहार

प्रश्न -6. संतुलित आहार किसे कहते हैं।

उत्तर – सन्तुलित आहार उस आहार को कहते हैं, जिसमें प्रचुर मात्रा में मानव शरीर के लिए आवश्यक तत्व विद्दमान हों और जो शरीर तथा मस्तिष्क के बीच सन्तुलन बनाए रखे, उसे ही सन्तिलित आहार कहते हैं।

प्रश्न -7. असन्तुलित आहार किसे कहते हैं।

उत्तर – ऐसा आहार जिससे मानव शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति नहीं हो पाती है, उसे असन्तुलित आहार कहते हैं।

प्रश्न -8. कार्य के आधार पर आहार का वर्गीकरण कितने प्रकार का होता है।

उत्तर – कार्य के आधार पर आहार का वर्गीकरण तीन प्रकार का होता है.

1.      शरीर निर्माण आहार

स   सुरक्षात्मक आहार

         ऊर्जादायक आहार

प्रश्न -8. शरीर निर्माण आहार किसे कहते हैं।

उत्तर – शरीर निर्माण आहार वे आहार जो शरीर का निर्मांण करने में मदद करते हैं, उस आहार को शरीर निर्माण आहार कहते हैं, जैसे – दूध तथा दूध से निर्मित भोज्य पदार्थ, मांस. मछली, अण्डा, दालें, चना, सोयाबीन, सूखी सेम, मटर, मूँगफली, एवं अन्य तिलहन, अनाज, मेवे आदि।

प्रश्न -9. ऊर्जादायक आहार किसे कहते हैं।

उत्तर – वह आहार जिससे सम्पूर्ण शरीर को ऊर्जा मिलती है उसे ही ऊर्जादयक आहार कहते हैं, - जैसे

सभी प्रकार के अनाज, शक्कर, गुङ, शहद, श्वेतसार युक्त फल और सब्जियां, मक्खन, तेल, घी, दालें आदि।

प्रश्न -10. सुरक्षात्मक आहार किसे कहते हैं।

उत्तर – ऐसे आहार जिससे शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है उसे ही सुरक्षात्मक आहार कहते हैं, जैसे –

हरी पत्ते वाली शाक भाजियां, ताजे फल, दूध,मांस अण्डा मेवे आदि।

 

 

 

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam Link in the comment box.

गृह विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

         गृह विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर              Home science Important             Questions and answers                1. दूध अच्छ...